Garment Label : रेडीमेड परिधानों के उपलब्ध केयर लेबलों का विस्तार से वर्णन कीजिये।

परिधान लेबल की परिभाषा दीजिये। रेडीमेड परिधानों के उपलब्ध केयर लेबलों का विस्तार से वर्णन कीजिये।

रेडीमेड परिधानों पर सूचनात्मक लेबल लगे होते हैं। इसमें कपड़े की प्रकृति यथा-काटन, मिक्स काटन, सिंथेटिक, काटन आदि की सूचना दी रहती है। इसके अलावा परिधान को धोने, सुखाने, इस्त्री करने के लिये विशेष निर्देश भी दिये रहते हैं।


Garment Label

किस तापक्रम पर कपड़े को धोना चाहिये, ब्लीच करना चाहिये या नहीं आदि लेवल पर दिया रहता है। प्रायः सूचनात्मक लेबलों पर प्रमापीकरण का चिन्ह भी दिया रहता है, जो कि भारतीय मानक संस्थान द्वारा प्रदान किया जाता है।


"लेबल से तात्पर्य परिधान के कपड़े के प्रकार तथा उसकी धुलाई, सुखाने तथा इस्त्री करने के निमित्त दिये गये सूचनात्मक विवरण से है। प्रायः लेबलों पर यह आवश्यक सूचना एवं निर्देश परिधान निर्माता कम्पनी के नाम के साथ एवं प्रमापीकरण के चिन्ह के साथ होती है।" लेबल प्रायः सफेद रंग के वस्त्र के छोटे टुकड़े पर काली प्रिण्टिंग में छपे अक्षरों में रेडीमेड वस्त्रों पर दी रहती है। 


लेबल पर दिये गये निर्देशों क पालन करने से वस्त्र लम्बे समय तक ठीक बने रहते हैं तथा उनके रंग एवं आकार में परिवर्तन नहीं होता है। रेडीमेड परिधानों पर उपलब्ध केयर लेबल-प्रत्येक रेडीमेड वस्त्र पर प्रायः लेबल लगा होता है।


इस पर परिधान में प्रयुक्त रेशों की विशेषताएँ गुण-धर्म, सूत की मात्रा, वस्त्र गुणांक, परिसज्जा आदि के बारे में स्पष्ट उल्लेख रहता है। वख का रख-रखाव, सफाई, धुलाई, संरक्षण किस तरह से किया जाना चाहिये, इन सभी के बारे में सूचना सरल एवं प्रचलित स्पष्ट भाषा में लेबल पर दी रहती है। लेबल में कम्पनी का नाम एवं पता भी दिया रहता है। 


टेबल पर उपलब्ध सूचनाओं को पढ़कर ग्राहक अपने लिये सही वस्त्र का चयन कर सकता है। रेडीमेड गारमेण्ट्स पर सूचनात्मक लेबल प्रायः सफेद रंग के छोटे वस्त्र के टुकड़े पर आंग्ल भाषा में दिया रहता है। इसमें इसकी भी सूचना रहती है कि वस्त्र को ठण्डे पानी में धोना है या गर्म पानी में, कैसे सुखाना है, कितनी इस्तरी की जानी है या किस तापक्रम पर इस्तरी किया जाना उयुक्त होगा आदि बातों की समुचित जानकारी रेडीमेड वस्त्रों के लेबल पर ही रहती है। प्रायः उच्च गुणात्मकता या उच्च्च किस्म के रेडीमेड परिधानों पर I.S.1. मार्क भी लगा होता है। 


यह I.S.I. मार्क भारतीय मानक संस्थान द्वारा प्रदान किया जाता है। इस I.S.I. मार्क द्वारा यह सुनिश्चित होता है कि रेडीमेड वस्त्र निर्माता कम्पनी द्वारा निर्धारित मापदण्डों का पालन किया गया है एवं वस्त्र की किस्म एवं गुणवत्ता निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप है। I.S.I. चिन्ह वस्त्र पर लगने से यह विदित होता है कि वस्त्र या रेडीमेड गारमेण्ट की किस्म अच्छी है। रेडीमेड गारमेण्टस या वस्त्र के रेशों के प्रकार, रचना एवं बनावट, बुनाई की सघनता, परिसज्जा, रंग का पक्कापन इत्यादि की जाँच की जा चुकी है तथा रेडीमेड गारमेण्ट का वस्त्र उत्तम कोटि का है। 


रेडीमेड परिधान खरीदने से पूर्व ग्राहक से यह अपेक्षा की जाती है कि वह लेबल को अवश्य पढ़ लें। इस केयर लेबल में रेडीमेड गारमेण्ट की प्रकृति, उसको धोने, सुखाने एवं इस्तरी करने की दिशा- निर्देश, मूल्य, बैच नम्बर, लाइसेंस नम्बर, कोड नम्बर, निर्माता कंपनी का नाम आदि आवश्यक सूचनाएँ दी रहती है। ग्राहक को लेबल पढ़कर समझकर अपनी आवश्यकता के अनुरूप ही रेडीमेड वस्त्रों का चयन करना चाहिये। रेडीमेड वस्त्रों को खरीदने समय प्रामाणिक चिन्ह लगे रेडीमेड वस्त्रों को ही प्राथमिकता प्रदान करनी चाहिये।


इसे भी पढ़े - शैशवावस्था में पोषण की आवश्यकता क्यों होती है ? इसे भी पढ़े - विटामिन 'ए' की कमी से होने वाले रोग इसे भी पढ़े - कपड़े की फिटिंग समस्या को दूर कैसे करे? इसे भी पढ़े - तौलिये का चयन कैसे करें? इसे भी पढ़े - चादरों का चयन कैसे करें? इसे भी पढ़े - पिलो कवर कैसा होना चाहिए? इसे भी पढ़े - कुशन कवर क्या होता है?

इसे भी पढ़े - वस्त्रों के काटने तथा सिलाई करने की विधियों का वर्णन कीजिये।

इन्हें पढ़ना ना भूलें -

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top