कुशन कवर क्या होता है?
कुशन कवर के लिये वस्त्र का चुनाव करते समय इसकी वृढ़ता एवं सघनता को देख लेना आवश्यक है। कुशन कवर हेतु वस्त्र मजबूती एवं कार्यक्षमता अधिक होनी चाहिये। उच्च गुणांक के वस्त्र कुशन कवर के लिये उत्तम माने जाते हैं। बार-बार कुशन कवर पर बैठने उठने से इन पर जोर पड़ता है। इस कारण कुशन कवर के वस्त्र में खिंचाव-तनाव, रगड़, घर्षण आदि सहने की क्षमता होनी चाहिये ।
कुशन कवर के लिये ट्वील बुनाई से निर्मित वस्त्र उपयुक्त होते हैं। कुशन कवर के लिये वस्त्र का चुनाव करते समय रंग, नमूना, छापे, डिजाइन आदि पर भी बल देना चाहिये। कुशन कवर के वस्त्र का रंग संयोजन अन्य वस्तुओं से मेल खाता हुआ होना चाहिये। कुशन कवर का वस्त्र गहरे रंग का होना चाहिये।
इससे कुशन कवर जल्दी गन्दा नहीं होता है। इन पर लगे दाग-धब्बे भी गहरा रंग होने के कारण दिखाई नहीं देते हैं। कुशन कवर को थोड़ा ढीला-ढाला रखा जाना चाहिये, ताकि इन्हें उतारना-चढ़ाना आसान रहे।
- Infancy: शैशवावस्था में पोषण की आवश्यकता क्यों होती है ?
- Vitamin A: विटामिन 'ए' की कमी से होने वाले रोग
- कपड़े की फिटिंग समस्या को दूर कैसे करे?
- तौलिये का चयन कैसे करें? | How to choose towels?
- चादरों का चयन कैसे करें?
- पिलो कवर कैसा होना चाहिए?
- कुशन कवर क्या होता है? | What is a cushion cover?
- उत्तर प्रदेश के पारंपरिक वस्त्र