विटामिन 'ए' की कमी से होने वाले रोग ( Diseases caused by Vitamin A deficiency )
1. रतौंधी
रतौंधी के लक्षण विटामिन ए हीनता होने के शुरू में ही प्रकट होने शुरू हो जाते हैं। रतौंधी आंखों का रोग है। रतौंधी की स्थिति में अंधेरे में या कम रोशनी में नहीं दिखाई देता है। साथ ही रोशनी से अंधेरे में जाने से पर, तेज धूप से कमरे में आने पर आंखें चौंधिया जाती हैं तथा कम दिखाई देता है। यह रतौंधी का प्रारंभिक लक्षण है।
2. कजंक्टाइविटिस
विटामिन 'ए' की कमी से आंख की एपीथीलियस पर्त प्रभावित होती है। पहले तेज प्रकाश में आंखें संवेदनशील हो जाती हैं। आंखों में खुजली व जलन होने लगती है। कभी-कभी आंखों की कजाक्टाइवा तथा पलक पर सूजन आ जाती है या सफेदी छा जाती है, घाव बन जाते तथा आंखे सूख जाती है।
3. जीरोफ्लामियां
जब विटामिन 'ए' की हीनता बहुत अधिक समय तक तथा बहुत अधिक तीव्रता से होती है तो यह रोग हो जाता है। इसमें आंख की कोर्निया झिल्ली सूख जाती है तथा सूजन आ जाती है। इसका कारण कार्निया में किरोटिनाइजेशन क्रिया है इसके कारण आंखों में धुंधलापन छा जाता है तथा आंखों पर स्लाव पर चिकनाहट होने के कारण शीघ्र संक्रमण होन की संभावना रहती है।
4. बाइटॉट स्पॉट
इसमें आंख की कजक्टाइवा एपीथिलियम पर रालेरी रंग का तिकोना धब्बा आ जाता है। विटामिन 'ए' से बच्चों की आंखों में अन्य लक्षणों के साथ यह लक्षण भी देखा जा सकता है।
5. किरैटोमलेशिया
आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों की अन्तिम अवस्था किरैटोमलेशिया होती है। इसमें कार्निया बहुत कोमल हो जाता है, उस पर घाव हो जाता है तथा वैक्टीरिया आक्रमण कर देते हैं जिसका परिणाम पूर्ण रूप से आंख की दृष्टि समाप्त होने अर्थात् अंधा होना होता है।
- Infancy: शैशवावस्था में पोषण की आवश्यकता क्यों होती है ?
- Vitamin A: विटामिन 'ए' की कमी से होने वाले रोग
- कपड़े की फिटिंग समस्या को दूर कैसे करे?
- तौलिये का चयन कैसे करें? | How to choose towels?
- चादरों का चयन कैसे करें?
- पिलो कवर कैसा होना चाहिए?
- कुशन कवर क्या होता है? | What is a cushion cover?
- उत्तर प्रदेश के पारंपरिक वस्त्र