Computer Assisted Instruction: कंप्यूटर सहायक अनुदेशन की विशेषताएं

कंप्यूटर सहायक अनुदेशन की विशेषताएं || Features of Computer Assisted Instruction

कंप्यूटर सहायक अनुदेशन की विशेषताएं || Features of Computer Assisted Instruction

कम्प्यूटर सह-अनुदेशन की विशेषताएँ -

(1) यह एक प्रकार का नवीन मशीनी शिक्षण है। 

(2) कम्प्यूटर सहाय अनुदेशन की प्रक्रिया में कम्प्यूटर के द्वारा अनुदेशन पर आधारित परिस्थितियों को अभिकल्पित किया जाता है। 

(3) यह स्वतः अनुदेशन प्रदान करने में सहायक है। 

(4) इसके द्वारा वैयक्तिक भिन्नताओं के आधार पर अनुदेशन प्रदान किया जाता है। 

(5) इस प्रक्रिया में सूचनाओं को व्यापक स्तर पर संचित एवं व्यवस्थित किया जा सकता है। 

(6) इसे प्रायः समस्त शैक्षिक स्तरों पर प्रयुक्त किया जा सकता है। 

(7) इसे समस्त विषय के अनुदेशनों हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है। 

(8) एक ही समय में अनेक प्रकार के अभिक्रम प्रस्तुत किये जा सकते हैं।


कम्प्यूटर सहाय अनुदेशन प्रणाली की उपयोगिता 


(1) इस प्रणाली का उपयोग कई प्रकार के अनुदेशन हेतु किया जा सकता है। 

(2) कम्प्यूटर की सहायता से छात्रों को व्यक्तिनिष्ठ पाठ उपलब्ध कराए जा सकते हैं। 

(3) कम्प्यूटर के द्वारा विशाल सूचनाओं के भंडार को संचित एवं व्यवस्थित किया जा सकता है। 

(4) कम्प्यूटर के द्वारा छात्रों की आवश्यकता के अनुरूप प्रदत्त कार्य का चयन किया जा सकता है। 

(5) छात्रों को अपनी अनुक्रियायें करने का अवसर प्राप्त होता है। 

(6) छात्रों के उत्तर की तत्काल पुष्टि हो जाती है। 

(7) इससे विभिन्न प्रकार के कौशलों का विकास होता है। 

(8) अनुदेशन के प्रति छात्रों में रुचि, सजगता तत्परता एवं तल्लीनता का विकास होता है। 

(9) अभिक्रमित रूप में गठित सामग्री को अधिक रोचकता के साथ प्रस्तुत किया जाना सम्भव है। 

(10) एक पाठ्य-वस्तु के कई अनुदेशनों का वैयक्तिक अनुदेशन के आधार पर विभिन्न योग्यताओं वाले छात्रों को अध्ययन का अवसर प्राप्त होता है।


इसे भी पढ़ें -


परियोजना विधि के सिद्धांत एवं प्रकार शिक्षण युक्तियों का अर्थ पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धांत पाठ योजना की इकाई उपागम से आप क्या समझते हैं? अर्थशास्त्र शिक्षण में प्रायः किन विधियों का प्रयोग होता है? शिक्षण अधिगम सामग्री के रूप में कम्प्यूटर का उपयोग Planning method: योजना विधि के गुण एवं दोष Flannel Board: फ्लैनल बोर्ड किसे कहते हैं ? Evaluation: मूल्यांकन क्या है? Speech method: व्याख्यान या भाषण विधि क्या है?

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top