प्रोटीन के स्रोत ( Sources of Protein )
प्रोटीन प्राप्ति के विभिन्न स्रोत हैं। इसे पशु जगत तथा वनस्पति जगत् दोनों से ही प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि हर प्रकार के मांस, अण्डे, मछली, दूध तथा दूध से बनी हुई वस्तुओं में भरपूर प्रोटीन होती है। वनस्पति जगत् में मुख्य रूप से सोयाबीन, मटर, दालें आदि में पर्याप्त प्रोटीन होती है। मूँगफली तथा गेहूँ एवं धान आदि में प्रोटीन पायी जाती है। कुछ साग-सब्जियों में भी प्रोटीन पायी जाती है, ये हैं-गाजर, शलजम, पत्तागोभी, तथा पालक आदि। कुछ मुख्य खाद्य-पदार्थ में विद्यमान प्रोटीन की मात्रा का विवरण निम्नांकित हैं-
1.अंडा 13.3%
2.माँ 18.5%
3. मछली 16.6%
4. गाय का दूध 3.2%
5. भैंस का दूध 4.3%
6. दही 3.1%
7. गेहूँ 9.3%
8. बादाम 18.6%
9. मूँगफली 26.9%
10.सोयाबीन 43.2%
11. उड़द की दाल 24.0%
12. लोबिया 24.3%
13. चने की दाल 20.8%

