मूल्यांकन के उद्देश्य
मूल्यांकन के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं -
1. छात्रों की दुर्बलताओं तथा योग्यताओं की जानकारी प्रदान करने में सहायता देना।
2. पाठ्यक्रम में आवश्यक संशोधन करना ।
3. छात्रों के व्यवहार सम्बन्धी परिवर्तनों की जांच करना ।
4. नवीनतम एवं प्रभावी शिक्षण विधियों एवं प्रविधियों की खोज करना।
5. परीक्षा प्रणाली में सुधार करना ।
6. अनुदेशन की प्रभावशीलता का पता लगाना ।
7. शिक्षण व्यूह रचना में सुधार एवं विकास करना।
8. छात्रों के अधिगम कठिनाइयों का पता लगाना ।
9. निर्देशन एवं परामर्श हेतु उचित अवसर प्रदान करना ।
10. निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण पर बल देना।
11. छात्रों को उत्तम ढंग से सीखने के लिए प्रोत्साहित करना।
12. छात्रों की व्यक्तिगत एवं सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु जानकारी प्रदान करना।
13. छात्रों का विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकरण करना।
14. प्रचलित शिक्षण विधियों एवं पाठ्यपुस्तकों की जांच करके उनमें अपेक्षित सुधार करना।
15. शिक्षकों की कार्यकुशलता एवं सफलता का मापन करना।

