Use of Computer System in Teaching Home Science: गृह विज्ञान शिक्षण में कंप्यूटर प्रणाली की उपयोगिता

गृह विज्ञान शिक्षण में कंप्यूटर प्रणाली की उपयोगिता - Use of computer system in teaching home science


गृह विज्ञान शिक्षण में कम्प्यूटर प्रणाली की उपयोगिता ( Use of computer system in teaching home science ) गृह विज्ञान शिक्षण में कम्प्यूटर प्रणाली की निम्न उपयोगिता है -


1. इस प्रणाली का उपयोग कई प्रकार के विषयों के अनुदेशन हेतु किया जाता है।

2. कम्प्यूटर की सहायता से छात्रों को व्यक्तिनिष्ठ पाठ उपलब्ध कराये जा सकते हैं।

3. कम्प्यूटर के द्वारा विशाल सूचनाओं के भण्डार को सचित एवं व्यवस्थित किया जा a सकता है।

4 छात्रों को अपनी अनुक्रियायें करने का अवसर प्राप्त होताहै।

5. यह कक्षाध्यापन में अध्यापक के लिए प्रभावी रूप से सहायक है।

6. इसके द्वारा छात्रों के पूर्ण ज्ञान के सम्बन्ध में निर्णय लिया जा सकता है।

7. यह शोध कार्य के प्रदत्तों के संकलन एवं विश्लेषण में सहायक है ।

8. इसके द्वारा छात्रों में रूचि, सजगता, तत्परता एव तल्लीनता का विकास होता है।

9. यह छात्रों के उत्तरों का अंकन व उनकी उपलब्धि का आलेख करने में सहायक है।

10. शैक्षिक निर्देशन के क्षेत्र में यह छात्रों की कमजोरियां ज्ञात करने उनका उपचारात्मक रूप से निदान करता है।

11. इससे छात्रों के उत्तर के तत्काल पुष्टि हो जाती है।

12. कम्प्यूटर के द्वारा विशाल सूचनाओं के भण्डार को संचित एवं व्यवस्थित किया जा सकता है।


अनेक स्थानों में कम्प्यूटर की उपयोगिता - Use of computers in many places


कम्प्यूटर के बिना अब शिक्षण की कल्पना करना मुश्किल लगता है। आजकल शिक्षण प्रणाली संस्थानों में प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए इनका प्रयोग किया जाता है। शैक्षिक संस्थाओं में प्रवेश, परीक्षा, परीक्षाफल एवं अन्य पहलुओं से सम्बन्धित आंकड़ों के विश्लेषण करने तथा निष्कर्ष तक पहुंचने में इनकी उपयोगिता का मुकाबला नहीं है।


विविध प्रशिक्षण एवं कौशलों के विकास एवं अभ्यास उपलब्ध कराने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा संस्थाअनों की पारस्परिक तुलना करके गुणात्मक प्रगति का दिग्दर्शन कम्प्यूटर के माध्यम से सरलता से किया जाता है कम्प्यूटर व्यक्तिगत रूप से छात्रों से सम्पूर्ण क्रिया, प्रतिक्रिया और सम्भाषण बनाए रखने के लिए प्रभावी ढंग से एक शिक्षक की भूमिका निभाता है। प्रयोगशाला व दूसरे क्रियात्मक कार्यों में कम्प्यूटर पूरक सामग्री के रूप में कार्य करते हैं। कठिन प्रकरणों पर कृत्रिम तथा खेल की तकनीकियों द्वारा प्रशिक्षण देने में कंप्यूटर अत्यन्त उपयोगी है।


1. संचार के माध्यमों में कम्प्यूटर की उपयोगिता

संचार के माध्यमों में कम्प्यूटर काफी प्रभावी सिद्ध हो रहा है। टेलीफोन एक्सचेंज, टेलीग्राफ प्रणाली आदि में कंप्यूटर का प्रयोग काफी बढ़ गया है। टेलीटेक्स्ट, वीडियो टेक्स्ट, माइक्रोप्रोसेसर के प्रयोग कंप्यूटर के माध्यम से ही हो रहे हैं। कम्प्यूटरों के माध्यम से घर बैठे ही विचार संगोष्ठी (टेली कान्फ्रेंस) हो रहे हैं। प्रकाशीय संचार प्रणाली में कंप्यूटर का प्रयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।


2. शिक्षा में कंप्यूटर

शिक्षा में कंप्यूटर का प्रयोग अत्यधिक होने लगा है। कम्प्यूटर पर भाषण का संपादन करके टी०बी० स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जा सकता है। कम्प्यूटर ग्राफिक्स की मदद से पदार्थ विज्ञान और जीव विज्ञान में प्रयोग होने वाले उपकरणों और यन्त्रों के चित्र टी०वी० पर दिखाकर छात्रों को प्रशिक्षित किया जा सकता है।


3. रोबोट

कम्प्यूटर और रोबोट (यन्त्र मानव) दोनों एक सिक्के के दो पहलू जैसे हैं। रोबोट एक ऐसी स्वचालित मशीन है। जो मनुष्य की तरह कार्य करती है। रोबोट के जो भी कार्य होता है वह कम्प्यूटर द्वारा नियन्त्रित होता है और यह अनेकों प्रकार के कार्य कर सकता है।


4. मनोरंजन

कम्प्यूटर का मनोरंजन जगत में भी महत्वपूर्ण स्थान है। इससे अनेक प्रकार के खेल, डिजाइन, फिल्म आदि देखा जा सकता है।


5. अनुसन्धान में उपभोग

कम्प्यूटर अन्तरिक्ष में जाने वाले कृत्रिम उपग्रह, राकेट, आदि का नियन्त्रण करने के साथ उनके वेग की गणना भी करता है। अंतरिक्ष से संदेशों का आदान-प्रदान कंप्यूटर के ही माध्यम से किया जाता है।


6. व्यापारिक संस्थानों और उद्योग में कम्प्यूटर का उपयोग

उद्योगों और व्यापारिक संस्थानों में कंप्यूटर का उपयोग काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। संस्थानों में वेतन, बिल, कर्मचारियों की नियुक्ति आदि का डाटा कंप्यूटर के माध्यम से रखा जाता है। इसी प्रकार अनेक उद्योगों में कंप्यूटर का उपयोग बढ़ता जा रहा है।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top