गृह विज्ञान विभाग की व्यवस्था
गृह विज्ञान बहुत ही व्यापक विषय है। इनमें बहुत से गृह सम्बन्धी विषयों का समावेश होता है। अधिकांशत ये विषय व्यावहारिक या प्रयोगात्मक है। इस व्यवहारिक स्वरूप के कारण इनका शिक्षण क्रियात्मक विधि से होना वांछित है।
गृह विज्ञान विभाग (Department of Home Science ) की आवश्यकता
गृह विज्ञान एक कला और विज्ञान दोनों ही है। जिस प्रकार कलात्मक विषय जैसे दस्तकारी, चित्रकारी आदि और वैज्ञानिक विषय जैसे- रसायनशास्त्र भौतिक शास्त्र आदि का प्रयोगात्मक कक्ष अलग होता है उसी प्रकार गृह विज्ञान शिक्षण के लिये भी अलग कमरा होना चाहिये। इसमें अनेकानेक प्रकार के कार्य जैसे प्रारम्भिक चिकित्सा गृह परिचर्या शिशु पालन, सिलाई, धुलाई, सफाई आदि का समावेश है।
गृह विज्ञान कक्ष की योजना बनाने में निम्नलिखित तथ्यों का ध्यान रखना चाहिये-
विषय को निर्धारित पाठ्यक्रम का कार्यक्रम का ज्ञान होना चाहिये।
गृह विज्ञान की कक्षाओ में छात्रों की संख्या ।
समुदाय में घरों के प्रकार ।
हेतु उपलब्ध धनराशि।
अच्छे गृह विज्ञान कक्ष की विशेषतायें
समस्त प्रकार के कार्यों के लिए पर्याप्त स्थान तथा समाज में उपलब्ध घरों के समान वातावरण । समुचित संतावन तथा पर्याप्त तथा सुविधाजनक संग्रह स्थल पर्याप्त जल व्यवस्था तथा जल निष्कासन की सुविधा।
गृह विज्ञान के प्रयोगात्मक कक्ष के सामान की सूची -
1. छात्राओं के लिये मेज 5 x 2 x 2 जिसमें छोटी दराजे हो ।
2.छात्राओं के लिये स्टूल 15
3. शिक्षिका के लिये मेज (3 x 2 x 2)
4. श्यामपट् पलग, पालना सिलाई, की आलमारी।
5. कूड़े की टोकरी ।
इस प्रकार गृह विज्ञान विभाग के लिये 20 फीट X 20 फीट जमीन की आवश्यकता है। इसमें छोटे और बड़े कुल मिलाकर आठ कमरे और एक बरामदा की आवश्यकता है। आठ कमरों का विभाजन इस प्रकार निम्नलिखित है।
1. मुख्य कक्ष 25' x 30'
2. पाक शिक्षण कक्षा 25' x 20'
3. गृह परिचर्या कक्षा 11' x 6'
4. सामान्य संग्रहालय 4.5' x 6'
5. स्नानगृह 4.5' x 6'
6. कोयले का कमरा 4' x 6'
7. रसद संग्रहालय 6'X5'
8. बर्तन का कमरा या Pantry 10' x 6'
गृह विज्ञान विभाग की सफलता के प्रमाण
गृह विज्ञान विभाग की सफलता के प्रमाण अच्छे आयेंगे यदि इन बिन्दुओं पर ध्यान दिया जाए।
1. विभाग की सुव्यवस्था
2. विभाग की स्वच्छता
3. मरम्मत की सुरक्षा
4. उपकरणों की क्रियाशीलता
5. आलेखों की व्यवस्था ।
6. संग्रह
7. शिक्षक-शिक्षार्थी सहयोग तथा गृह सदृश वातावरण।

