बांधनी क्या है? || What is Bandhani?
बांधनी - प्राचीन समय से ही बांधनी की साड़ियाँ, चुनरी ओढ़नी, चादरे आदि काफी प्रसिद्ध थी। बांधनी का कार्य मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, काठियावाड़ एवं सिंहा में होता था। राजस्थान की "बाघनी" की साड़ियाँ एवं चुनरी बहुत ही लोकप्रिय एवं प्रसिद्ध थी। इसकी प्रसिद्धि विश्व के दूर- दूर के देशों में फैली हुई थी। आजकल "बांधनी" कला से वस्त्रों की सुभारन के अन्य स्थानों में भी होने लगा है।
"बांधनी" साड़ियाँ शादी-विवाह के अवसरों पर अत्यधिक उल्लास एवं उत्साह के साथ पहना जाता है। इन साड़ियों को विवाहिता के लिए मंगलमय एवं सौभाग्यसूचक व शुभ माना जाता है। रंग-बिरंगे चटकॉल एवं तेज रंगों से सज बांधनी साड़ियां तरुणाई एवं उल्लास के प्रतीक माने जाते हैं।