Dinner Mat: डिनर मैट किसे कहते हैं?

डिनर मैट किसे कहते हैं? || Dinar Mat Kise Kahate Hain?


डिनर मैट सामान्यतः बाजार में विभिन्न प्रकार के उपलब्ध होते हैं। डायनिंग टेबुल पर भोजन करते समय टेबल क्लाथ के ऊपर डिनर मैट भोजन परोसने से पूर्व रखे जाते हैं। सामान्यतः डिनर मैट रखने से डायनिंग टेबल क्लाथ गन्दा नहीं होता है।


भोजन की ऊष्मा के कारण टेबल क्लाथ एवं डिनर मेट के फर्नीचर पर विपरीत प्रभाव पड़ने की सम्भावना को डिनर मैट के उपयोग से ही दूर किया जाता है। डिनर मैट में अवशोषण क्षमता का गुण एवं कड़ापन होना आवश्यक है।


डिनर मैट सामान्यतः प्लास्टिक, कपड़े, ऊन के बनाये जाते हैं। कड़ी प्लास्टिक के डिनर मैट उपयुक्त होते हैं। रंगीन डिनर मैट ही बाजार में मिलते हैं। ये संख्या में छह होते हैं। प्लास्टिक के डिनर मैट अत्यन्त मजबूत, टिकाऊ एवं आकर्षक होते हैं। सामान्यतः ये सस्ते भी होते हैं। प्लास्टिक डिनर मैट की सफाई करना भी आसान होता है। डिनर मैट बेत के भी बनायें जाने हैं जो कि देखने में अत्यन्त आकर्षक लगते हैं तथा मजबूत भी होते हैं।


डिनर मैट फानून के भी बनाये जाते हैं। जो कि देखने में परम्परागत एवं विशिष्ट लगते हैं। प्रायः डिनर मैट को बनाजार से बना-बनाया रेडीमेट खरीदा जाता है। यह व्यक्ति के पसन्द एवं रूचि पर निर्भर करता है कि उसे कैसा डिनर मैट चाहिए। वैसे घर पर भी मोटा कड़ा कपड़ा खरीदकर डिनर बनाया जा सकता है। घर पर डिनर मैट इच्छानुसार वांछित आकार का बनाया जा सकता है।


सामान्यतः डिनर मैट आयताकार होते हैं एवं इनकी लम्बाई-चौड़ाई की अपेक्षा बड़ी होती हैं। आजकल डिनर मैट का उपयोग ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि ये मजबूत टिकाऊ एवं आकर्षक लगते हैं, हालाँकि इनकी सफाई धुलाई रख-रखाव एवं संग्रह सरल है। फिर भी कभी-कभी रंग निकल जाने की दशा में डिनर मैट बदरंग, भद्दा दिखाई देता है। लिनन का डिनर मैट अत्यन्त आकर्षक एवं वैभवशाली लगता है। साथ-ही-साथ इसकी सफाई-धूलाई, देखभाल, रखरखाव एवं संग्रह करना कठिन होता है। अस्तु विशिष्ट अवसरों पर ही इसका प्रयोग करना श्रेयस्कर होता है।


डिनर मैट प्रायः आकर्षक रंगों में उपलब्ध होता है। डिनर मैट पर प्राकृतिक दृश्य, परम्परागत दृश्य, सीनरी आदि की प्रिन्टिंग भी होती है। ऊन एवं लिनन के डिनर मैट पर पक्षी का चित्र, प्राकृतिक दृश्य कढ़ाई के माध्यम से उकेरा जाता है। जो देखने में काफी आकर्षक होता हैं।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top