Characteristics of Environmental Psychology: पर्यावरणीय मनोविज्ञान की विशेषताएँ

पर्यावरणीय मनोविज्ञान की विशेषताएँ


1. पर्यावरणीय मनोविज्ञान (Environmental Psychology) पर्यावरण तथा मानवीय व्यवहार को अलग-अलग इकाई के रूप में न मानते हुए पर्यावरण तथा मानवीय व्यवहार के आपसी सम्बन्ध को एक इकाई के रूप में मानकर अध्ययन करने पर बल देता है।


2. पर्यावरणीय मनोविज्ञान उद्दीपक तथा उसके प्रत्यक्षीकरण को एक इकाई के रूप में मानता है।


3. बिना महत्वपूर्ण सूचनाओं के नुकसान किये मनोवैज्ञानिक पर्यावरण का अध्ययन को व्यवहार को अलग कर व्यवहार का अध्ययन मनोवैज्ञानिक पर्यावरण को अलग करके नहीं कर सकते हैं।


4. पर्यावरण तथा मानवीय व्यवहार का सम्बन्ध अन्तर्सम्बन्धित होता है। एक तरफ जहाँ पर्यावरण मानवीय व्यवहार को प्रभावित करने के साथ-साथ बाधित भी करता है, वहीं दूसरी तरफ व्यवहार भी पर्यावरण में विभिन्न प्रकार का अन्तर उत्पन्न करता है।


5. पर्यावरणीय मनोविज्ञान का सैद्धान्तिक तथा प्रयोगात्मक अनुसंधान के बीच विभाजन करने में विशिष्ट स्थान है।


6. पर्यावरणीय मनोविज्ञान अनुसंधान या तो समस्या उन्मुख होते हैं या किसी व्यावहारिक समस्या के समाधान हेतु उपयुक्त होते हैं।


7. पर्यावरणीय मनोविज्ञान में नियन्त्रित दशाओं के अन्तर्गत प्रयोगशाला में अध्ययन किये ना सकते हैं।


8. भूगोल, नगरीय समाजशास्त्र, स्वास्थ्य, प्राकृतिक संसाधन, व्यवस्थापन, संगठनात्मक व्यवहार, नगरीय नियोजन आदि से सम्बन्धिन अनुसंधानकर्ता एवं व्यवसायी पर्यावरणीय मनोविज्ञान के व्यावसायिक समर्थन हेतु एक वृहत्र आधार प्रस्तुत करते हैं।


9. पर्यावरणीय मनोविज्ञान तथा समाजिक मनोविज्ञान की विधियों में समानता होने पर भी पर्यावरणीय मनोविज्ञान उदारवादी दृष्टिकोण अपनाता है।


10. पर्यावरणीय मनोविज्ञान के अन्तर्गत विभिन्न अनुसंधान विधियों के बीच स्थापित कड़ी के द्वारा सम्प्रत्यात्मक तथा विधिगत एकीकरण सम्बन्धी प्रगति दिखाई देती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top