सामाजिक विज्ञान की आवश्यकता - The Need for Social Science
समाज का विज्ञान अर्थात् सामाजिक विज्ञान एक ऐसा विषय है जो विभिन्न विषय क्षेत्रों में अपनी सामग्री प्रस्तुत करता है, परन्तु वह उसी सामग्री को ग्रहण करता है जो व्यक्ति को जीवन को कला सिखाने में सहायक हैं। इसीलिए सामाजिक विज्ञान को महत्त्वपूर्ण माना गया है।
सामाजिक विज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा
सामाजिक विज्ञान अर्थ एवं परिभाषा साधारण अर्थों में सामाजिक विज्ञान मानव, मानव समाज के विकास एवं संगठन का वैज्ञानिक अध्ययन है। इसमें मानव की क्रिया कलापों का विवेचन किया जाता है। सामाजिक विज्ञान की कुछ प्रमुख परिभाषाएँ इसके अर्थ को स्पष्ट करती हैं-
विश्वकोश ब्रिटेनिका के शब्दों में-"सामाजिक विज्ञान मानव व्यवहार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक पक्षों का अध्ययन है।"
डेविड एल० सिल्स ने इसे परिभाषित करते हुए लिखा है, "सामाजिक एवं व्यावहारिक विज्ञानों की विषय-वस्तु सामाजिक व्यवहारों एवं सामाजिक संस्थाओं से सम्बन्धित है।”
जेम्स हाई के अनुसार, "सामाजिक विज्ञान अधिगम एवं अध्ययन की वह शाखा है. जो सामाजिक प्रतिक्रियाओं को उत्पन्न करने वाले भौतिक एवं अभौतिक उत्प्रेरकों के समकालीन एवं पारस्परिक क्रियाओं का अध्ययन करती है।"