सामाजिक विज्ञान शिक्षण के उद्देश्य || Objectives of Teaching Social Sciences
प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-
1. छात्रों को शैक्षिक जीवन की अच्छी शुरुआत करने में सहायता करना।
2. छात्रों को अपनी शिक्षा योजना को विवेकपूर्ण ढंग से बनाने में सहायता करना।
3. विद्यार्थी शिक्षा से अधिक से अधिक लाभ कैसे प्राप्त कर लें उसके योग्य बनाना।
4. विद्यार्थी सत्यान्वेषी कैसे बनें? इस विधा का विकास करना।
5. बालक को परिवेशगत जानकारी प्रदान करने में सहायक होना।
6. उत्तम नागरिकता के गुणों का विकास करना।
7. भूगोल, इतिहास, नागरिकशास्त्र तथा अर्थशास्त्र के महत्त्व को समझने में सहायता करना।
इस स्तर पर निम्नांकित शिक्षा के लक्ष्य होने चाहिए-
1. विद्यार्थियों में सहयोग की भावना का विकास करना।
2. राष्ट्र एकीकरण की शिक्षा प्रदान करना।
3. सामाजिक परम्पराओं के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
4. वैज्ञानिक ज्ञान की परिधि का महत्व समझाना।
5. सेवा भावना का विकास करना।
6. सुक्ष्म निरीक्षण करने के तरीकों का ज्ञान कराना।
7. विद्यार्थियों के समाज व राष्ट्र के प्रति क्या कर्तव्य है इसे समझाना।
माध्यमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान शिक्षण के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-
1. छात्रों को उद्देश्योन्मुख बनाना।
2. पाठ्यक्रम के समन्वय का ज्ञान कराना।
3. सामाजिक क्रिया कलापों से परिचित कराना।
4 कृषि तथा जलवायु के प्रति जागरूक बनाना।
5. नागरिकशास्त्र के महत्त्व से परिचित कराना।
6. अर्थशास्त्र दैनिक जीवन में क्या भूमिका अदा करता है? इसके प्रति जागरूक करता।
7. विषयगत कठिनाइयों के निवारण हेतु विधाओं से परिचित कराना।