लिंग - परिभाषा, भेद, पहचान, उदाहरण - Ling in Hindi Class 1

लिंग - परिभाषा, भेद, पहचान, उदाहरण


नमस्ते नन्हे दोस्तों और आदरणीय शिक्षकों! 🌈

क्या आपने कभी गौर किया है कि हमारी दुनिया में हर किसी का एक जोड़ा होता है? जैसे मम्मी के साथ पापा, दादी के साथ दादा, और मोर के साथ मोरनी।

हिंदी व्याकरण की इस मजेदार क्लास में आज हम इसी 'जोड़े' के खेल को समझेंगे, जिसे हम व्याकरण की भाषा में 'लिंग' (Gender) कहते हैं। कक्षा 1 के प्यारे बच्चों के लिए यह विषय बहुत ही रोचक है क्योंकि इसमें हम शब्दों के 'स्त्री' (Girl) या 'पुरुष' (Boy) होने की पहचान करना सीखते हैं।

आज हम क्या-क्या जानेंगे?
लिंग की आसान पहचान: बिना किसी मुश्किल परिभाषा के।
पुल्लिंग और स्त्रीलिंग: हमारे आस-पास के उदाहरण।
याद रखने के तरीके: गानों और कहानियों के जरिए।
अभ्यास (Practice): एक छोटा सा गेम जिससे आप तुरंत समझ जाएंगे।

तो चलिए, अपनी पेंसिल और नोटबुक तैयार कर लीजिए, क्योंकि हम शुरू करने जा रहे हैं हिंदी व्याकरण का एक बहुत ही प्यारा चैप्टर!

लिंग ( Gender )

जिन संज्ञा शब्दों से उनके स्त्री या पुरुष जाति होने का बोध हो, उन्हें लिंग कहते हैं। 

लिंग के भेद -

हिंदी भाषा में लिंग के दो भेद होते हैं-

1. पुलिंग - पुरुष जाति के लिए। 
2. स्त्रीलिंग - स्त्री जाति के लिए। 

पुल्लिंग -

जिन संज्ञा शब्दों से उनके पुरुष - जाति के होने का बोध होता हैं , वे पुल्लिंग कहलाते हैं। 

उदहारण - मोर, आदमी, शेर , कुत्ता , हाथी , नर , बैल , बालक , मालिक , श्रीमान आदि। 

स्त्रीलिंग - 

जिन संज्ञा शब्दों से उनके स्त्री - जाति के होने का बोध होता हैं , वे स्त्रीलिंग कहलाते हैं। 


पुल्लिंग स्त्रीलिंग
लड़कालड़की 
दादा दादी 
मामा मामी 
चाचा चाची 
काका काकी
पापा मम्मी 
पिता माता 
बेटा बेटी 
भतीजा भतीजी
मौसा मौसी 
ताऊ ताई 
ससुर सास 
कुत्ता कुतिया 
वर  वधु 
बकरा बकरी 
फूफा बुआ 
पति पत्नी 
घोड़ा घोड़ी 
लेखक लेखिका 
राजा रानी 
ग्वाला ग्वालिन 
ऊँट ऊँटनी 
हाथी हथिनी 
सेठ सेठानी 
नाग नागिन 
नौकर नौकरानी 
लड़का लड़की 
अध्यापक अध्यापिका 
मुर्गा मुर्गी 
पुजारी पुजारिन 
चूहा चुहिया 
छात्र छात्र 
बैल गाय 
श्रीमान श्रीमती
बूढ़ा बुढ़िया 
देवर देवरानी 
जेठ जेठानी 
धोबी धोबिन 
नर नारी 

अब तक हमने सीखा 
जो शब्द पुरुषों के लिए आते हैं ,  उन्हें पुल्लिंग शब्द कहते हैं। 
जो शब्द स्त्रियों के लिए आते हैं ,  उन्हें स्त्रीलिंग शब्द कहते हैं। 
सभी संज्ञा शब्द पुरुष या स्त्री जाती के होते हैं। 
पुरुष या स्त्री जाति का बोध कराने वाले शब्द लिंग कहलाते हैं। 
पुरुष जाति का बोध करने शब्द पुल्लिंग और स्त्री जाति का बोध कराने वाले शब्द स्त्रीलिंग कहलाते हैं। 

आपने क्या सीखा ?

1. सही उत्तर के आगे सही का चिह्न (√) लगाइए-


(क) पुल्लिग शब्द किस जाति के विषय में बताते हैं?

(i) स्त्री             

(ii) पुरुष

(iii) लड़की

(iv) संज्ञा


(ख) स्त्रीलिंग शब्द किस जाति के विषय में बताते हैं?

(i) पिता

(ii) लड़का

(iii) पुरुष

(iv) स्त्री


(ग) 'हिरन' शब्द किस जाति का है?

(i) स्त्री

(ii) पुरुष

(iii) लड़का

(iv) सभी


2. निम्नलिखित वाक्यों में रंगीन शब्द का लिंग बदलकर वाक्य पुनः वाक्य लिखिए-

(क) राजा कुर्सी पर बैठा है।              ------------------------------------------------

(ख) गाय घास खा रही है।                ------------------------------------------------

(ग) दादा जी पूजा करते हैं।              ------------------------------------------------

(घ) शेर गुफा में बैठा है।                  ------------------------------------------------

(ङ) चूहा बिल्ली से डर गया।             ------------------------------------------------


3. सही कथन के सामने (√) तथा गलत के सामने (X) लगाइए-

(क) 'बैल' स्त्रीलिंग शब्द है।

(ख) 'उल्लू' पुल्लिंग शब्द है।

(ग) 'मच्छर' का स्त्रीलिंग मच्छरदानी है।

(घ) 'मक्खी' का पुल्लिंग 'नर मक्खी' है।


4. दिए गए शब्दों के लिंग बदलकर लिखिए - 

नर ------------------------------                जेठ  ------------------------------   

गायक --------------------------               नाना ------------------------------   

पिता ---------------------------                 गाय ------------------------------   

चुहिया -------------------------                लेखिका ------------------------------   

ग्वाला ------------------------               हाथी ------------------------------   

छात्रा -----------------------------                 हंस ------------------------------   


5. दी गई पंक्तियों में भिन्न शब्दों पर O बनाइए-

घोड़ा                   बैल                    बकरा                        चुहिया


शेरनी                  गाय                     मुर्गा                           बकरी


दादा                  नानी                      पापा                          मामा


ससुर                मोरनी                    हंसिनी                        मालिन


रानी                लेखिका                   मौसी                          माली


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top