Questionnaire: प्रश्नावली क्या है?

प्रश्नावली क्या है?


प्रश्नावली प्रश्नों की वह क्रमबद्ध तालिका है, जिस विषयवस्तु से सम्बन्धित सूचना प्राप्त करने में योग देती है। इसके द्वारा शिक्षित व्यक्तियों से विस्तृत एवं बिखरे क्षेत्र से सूचनाएं प्राप्त की जाती हैं। प्रश्नावली को डाक द्वारा सूचनादाताओं के पास भेज दिया जाता है, वह उसे भरकर शोधकर्ता के पास वापस भेज देते हैं।


1. बोगार्डस के अनुसार- 'प्रश्नावली विभिन्न व्यक्तियों को उत्तर देने हेतु दी गई प्रश्नों की एक तालिका है।'


2. गुड एवं हैट के अनुसार- 'प्रश्नावली एक प्रकार का उत्तर प्राप्त करने का साधान है, जिसका स्वरुप ऐसा होता है कि उत्तरदातां उसकी पूर्ति स्वयं करता है और प्रदत्त संकलन करता है।


प्रश्नावली के प्रकार (Types of Questionnaire)


प्रश्नावली निम्नलिखित प्रकार की होती है-


(अ) प्रतिबन्धित प्रश्नावली (Restricted questionnaire)

इस प्रकार के प्रश्नावली में प्रश्नों की व्यवस्था इस प्रकार की जाती है कि उत्तरदाता नियन्त्रित रूप में ही उत्तर दे सकता है। इसमें प्रश्नों के सम्भावित उत्तर साथ में दिये रहते हैं और सूचनादाता को उनमें से किसी एक उत्तर को चुनना पड़ता है। जैसे-


1. आपका परिवार किस प्रकार का है ? (संयुक्त/व्यक्तिगत)

2. आपका मकान कैसा है ? (कच्चा/पक्का)


(ब) खुली प्रश्नावली

खुली प्रश्नावली, प्रतिबन्धित प्रश्नावली का विपरीतार्थक है। इस प्रश्नावली में उत्तरदाता अपने शब्दों में अपने विचारानुसार उत्तर देने हेतु स्वतंत्र होता है। इसमें प्रश्नदाता को अपनी प्रेरणा तथा प्रवृत्ति को व्यक्त करने का अवसर मिलता है। जैसे-


(1) 'दहेज प्रथा रोकने हेतु आपके विचार क्या हैं ?

(2) आपकी राय में पर्यावरण प्रदूषण के कारण क्या हैं ?


(स) चित्ररूपी प्रश्नावली

कुछ प्रश्नावलियों में प्रश्नों के स्थान पर चित्र दिये गये होते इसमें विकल्पों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया जाता है।


(द) मिश्रित प्रश्नावली

इसमें प्रथमतः दोनों प्रकार के प्रश्न अर्थात् प्रतिबन्धित एवं खुली कावलियों का मिश्रण है। वर्तमान समय में इस प्रकार के प्रश्नावली का उपयोग बढ़ता जा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top