साक्षात्कार ( Interview )
साक्षात्कार क्या है? साक्षात्कार, अनुसंधान की एक महत्वपूर्ण विधि है, जिसके द्वारा प्राथमिक प्रदत्तों का कलन किया जाता है। साक्षात्कार का अंग्रेजी रूपान्तर 'इण्टरव्यू' (Interview) है, जो दो शब्दों 'Inter+view' से मिलकर बना है। इण्टर (Inter) का अर्थ है- 'आन्तरिक' तथा 'न्यू' (View) का अर्थ है- 'अवलोकन करना'। इस प्रकार साक्षात्कार का शाब्दिक अर्थ है- आन्तरिक अवलोकन करना।'
इस विधि में शोधकर्ता व्यक्ति (प्रयोज्य) से प्रत्यक्ष सम्पर्क यापित करता है और घटना अथवा समस्या के सम्बन्ध में औपचारिक एवं अनौपचारिक वार्ता करता है। प्रयोज्य की भावनाएं, प्रतिक्रियाएं और विचारों को ज्ञात करके शोधकर्ता प्रदत्तों का क्लन करता है।
साक्षात्कार के प्रकार (Types of Interview)
प्रमुख साक्षात्कार निम्नलिखित हैं-
1. संरचित साक्षात्कार (Structured Interview)
इस प्रकार के साक्षात्कार को मनकीकृत, औपचारिक, निर्देशित व नियन्त्रित साक्षात्कार भी कहते हैं। इसमें एक सरवनात्मक अनुसूची का प्रयोग किया जाता है। साक्षात्कारकर्त्ता को केवल अनुसूची में दिये ए प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने होते हैं।
2. असंरचित साक्षात्कार (Unstructured Interview)
इस प्रकार के साक्षात्कार को मानकीकृत, अनियन्त्रित, अनौपचारिक, अनिर्देशित साक्षात्कार भी कहते हैं। इसमें अनुसूची की भाँति प्रश्न पहले से निश्चित नहीं होते हैं। साक्षात्कारकर्ता को सिर्फ विषय बता दिया जाता , जिस पर उसे सूचनाएं एकत्रित करनी रहती हैं।
3. केन्द्रित साक्षात्कार (Focused Interview)
संरचित तथा असंरचित साक्षात्कार के दोषों को कम करने के लिए मर्टन तथा कैण्डल ने 1946 में केन्द्रित साक्षात्कार के उपयोग पर अधिक बल दिया। इस प्रकार साक्षात्कार को अर्द्ध संरचित (Senli-structural) साक्षात्कार भी वाहा जाता है।
4. वैयक्तिक साक्षात्कार (Individual Interview)
इसके अन्तर्गत साक्षात्कारकर्त्ता अध्ययन से सम्बन्धित प्रत्येक व्यक्ति का साक्षात्कार एक-एक करके करता है, और उनसे उपबद्ध आधार पर एक-एक प्रश्न का उत्तर प्राप्त किया जाता है।
5. सामूहिक साक्षात्कार (Group Interview)
इस प्रकार के साक्षात्कार में साक्षात्कारकर्ता एक समय में एक से अधिक व्यक्तियों के समूह से साक्षात्कार या वार्तालाप करता है।