प्रयोगात्मक विधि - Experimental method

प्रयोगात्मक विधि - Experimental method

सभी विज्ञानों में प्रयोग विधि को सर्वाधिक महत्वपूर्ण विधि माना जाता है। प्रयोग विधि को संक्षेप में 'नियन्त्रित प्रेक्षण' का नाम दिया जाता है।


प्रयोगात्मक विधि, वैज्ञानिक अनुसंधान की सर्वाधिक विकसित विधि है, जिसके अन्तर्गत हम किसी सूक्ष्म समस्या को सूक्ष्म समाधान प्रदान कर सकते हैं। प्रयोगात्मक विधि, अर्थ तथा उपयोगिता की दृष्टि से अत्यन्त व्यावहारिक है; क्योंकि इसमें अध्ययन नियन्त्रित परिस्थितियों में किया जाता है।


इस विधि से पहले से प्राप्त ज्ञान के भंडार में वृद्धि होती है, इसलिए शोधकर्ता प्रयोग करते समय यह कल्पना करता है कि वह अनुसंधान परिस्थितियां जिनमें वह प्रयोग करना चाहता है, न पहले कभी अस्तित्व में थीं और न अब है। परिस्थिति से अभिप्राय यहाँ कार्यक्रम, पाठ्यक्रम या विधि से जिसमें कोई परीक्षण किया जाता है।


संक्षेप में कहा जा सकता है कि नियन्त्रित परिस्थितियों में किसी प्राक्कथन की जांच या उसके सत्यापन को प्रयोग कहते है और उसकी विधि को प्रयोगात्मक अनुसंधान विधि। इस विधि का महत्वपूर्ण उपराम पर नियन्त्रित परिस्थितियों ये किया जाता है। में किसी अन्य वर के प्रभाव सम्वन्धी प्राक्कथन का जाच करने में किया जाता है।


 प्रयोगात्मक विधि के लाभ


(1) प्रयोगात्मक विधि चूँकि वैज्ञानिक विधि है, अतः इस विधि द्वारा समस्याओं का अध्ययन शुद्ध से शुद्ध रूप में सम्भव है।

(2) आवश्यकता के अनुसार सम्पूर्ण प्रयोग को या प्रयोग के किसी भाग को दुहराया जा ता है और पुनः पहले के समान परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं।

(3) इस विधि के द्वारा निष्कर्ष के सत्यापन ती जाँच की जा सकती है।

(4) इस विधि द्वारा प्राप्त निष्कर्ष पूर्णतः वस्तुनिष्ट होते हैं अर्थात् प्रयोग के परिणामों पर विंधाराओं, पक्षपातों, विचारों और भावनाओं आदि का प्रभाव नहीं पड़ता है।


प्रयोगात्मक विधि के दोष


(1) प्रयोगशाला में प्रयोज्यों का व्यवहार प्राकृतिक परिस्थितियों में प्रदर्शित व्यबहार के समान न होकर कृत्रिम होता है।

(2) इस विधि द्वारा किसी भी समस्या का अध्ययन करते समये समस्या को प्रभावित करने वाले कारकों को नियन्त्रित करना कठिन होता है।

(3) मनुष्य बुद्धिजीवी प्राणी है और बुद्धिजीवी होने के कारण वह समान परिस्थितियों में भी भिन्न-भिन्न व्यवहार करता है, उसका व्यवहार गतिशील होता है, ऐसी विषय-वस्तु का अध्ययन प्रयोग-विधि द्वारा अंपेक्षाकृत कठिन होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top