गृह विज्ञान शिक्षण में प्रयोगशाला के महत्व
1. सभी प्रकार की आवश्यक गृहविज्ञान सामग्री एवं उपकरणों की, जो प्रयोग एवं निरीक्षण के काम में लाए जाते हैं, सुरक्षित रखा जा सकता है।
2. प्रयोगशाला में सामान एक ही स्थान पर उचित विभाजन और क्रम के अनुसार रखा जाता है, जब जिस वस्तु की आवश्यकता हो, तुरन्त मिल जाती है। इससे समय की बहुत बचत होती है।
3. गृह विज्ञान के अध्ययन के लिए उचित वातावरण तैयार करने में भी प्रयोगशाला का विशेष महत्व हैं विभिन्न प्रकार की सामग्री एवं उपकरणों को देखकर छात्राओं में जिज्ञासा उत्पन्न होती है और वे उनका प्रयोग करने तथा देखने में विशेष आनन्द का अनुभव करते हैं।
4. छात्राओं में वैज्ञानिक ढंग से ज्ञान ग्रहण करने और उनके दृष्टिकोण की वैज्ञानिक बनाने में प्रयोगशाला से बहुत सहायता मिलती है।
5. प्रयोगशाला में सामूहिक रूप से कार्य करने से छात्रों में सामाजिक दृष्टिकोंण का उचित विकास होता है।

