Importance of Home Science Education: गृह विज्ञान शिक्षण का महत्व

गृह विज्ञान शिक्षण का महत्व - The importance of home science education


1. समय आदि के बचत में सहायक

गृह विज्ञान में उन सब उपायों, ढंगों तथा विधियों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अध्ययन किया जाता है, जिससे सभी कार्य धन प्रयास व समय के दृष्टिकोण से मितव्ययी हो सकें तथा जीवन को सुविधाजन्य बनाने के लिए सामान्य रूप से प्रयुक्त उपकरण व यन्त्रों का उचित प्रयोग व रख-रखाव इसके अन्तर्गत आ जाता है।


2. आहार सम्बन्धी ज्ञान अर्जित करना:

गृह विज्ञान के अन्तर्गत आहार के तत्त्वों, विभिन्न भोज्य पदार्थों की उपयोगिता, सन्तुलित आहार आदि के विषय में वैज्ञानिक दृष्टिकों से अध्ययन किया जाता है। इस प्रकार के ज्ञान को प्राप्त करके कोई भी सुगृहिणी अपने परिवार के सभी सदस्यों के लिए सीमित आय में ही संतुलित आहार उपलब्ध करा सकती है। आहार नियोजन के नियमों को जानकर तथा आहार संरक्षण एवं संग्रह की विधियों को समझकर अनेक प्रकार से बचत की जा सकती है।


3. स्वास्थ्य तथा शरीर सम्बन्धी ज्ञान अर्जित करना:

गृह विज्ञान में स्वास्थ्य के नियमों का विस्तृत रूप से अध्ययन, व्यक्तिगत सफाई, व्यायाम, विश्राम आदि के नियमों तथा लाभों का अध्ययन किया जाता है। गृह विज्ञान में स्वास्थ्य के लिए लाभदायक आदतों को अपनाने तथा हानिकारक आदतों को छोड़ने के लिए सुझाव तथा उपायों एवं शरीर से सम्बन्धित बहुपक्षीय ज्ञान भी दिया जाता है।


4. मातृकला, शिशु कल्याण का ज्ञान

लड़कियों के लिए मातृकला तथा शिशु कल्याण का समुचित ज्ञान विशेष रूप से उपयोगी होता है। गृह विज्ञान के अन्तर्गत इस विषय से सम्बन्धित व्यवहारिक तथा वैज्ञानिक ज्ञान दिया जाता है। इस ज्ञान को प्राप्त करके गृहणियां गृहस्थी की समस्यायों तथा कठिनाईयों का विवेकपूर्ण ढंग से सामना कर लेती है।


5. क्रय-विक्रय के बचत का ज्ञान

अधिकांश गृहिणयों को घर के आवश्यकता विभिन्न वस्तुएँ खरीदनी पडती हैं। गृह विज्ञान बाजार से क्रय विक्रय करने में ध्यान रखने योग्य का ज्ञान कराया जाता है।


6. प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान

गृह विज्ञान के अन्तर्गत प्राथमिक चिकित्सा तया परिचर्या का सैद्धान्तिक तथा व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जाता है।


7. आर्थिक नियोजन सीखना

गृह विज्ञान में प्रारम्भिक आर्थिक नियतों का भी अध्यय किया जाता है। प्रारम्भिक गणित भी सीखा जाता है। इससे गहणियों को घर के खर्चे को व्यवस्थि करने तथा ठीक-ठीक हिसाब करने में मदद मिलती है।


8. व्यावसायिक महत्व

शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं के लिए गृह विज्ञान के अध्ययन का व्यवसायिक महत्व है। गृह विज्ञान की शिक्षा प्राप्त छात्राओं के लिए विभिन्न व्यवसा अपनाने के लिए अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।


9. वस्त्रों को तैयार करना तथा रख रखाव

गृह विज्ञान के अन्तर्गत वस्त्रों की कटा सिलाई तथा मरम्मतआदि का प्रयोगात्मक रूप में अध्ययन किया जाता है। इसके साथ ही साथ वस्त्रे की उचित धुलाई एवं संग्रह के ढंगों को भी सिखाया जाता है।


10. शारीरिक श्रम एवं सामाजिक कार्यों में रूचि

गृह विज्ञान के अन्तर्गत सैद्धान्तिक अध्ययन के साथ ही साथ प्रयोगात्मक कार्य भी किए जाते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top