प्राइमरी, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर इतिहास शिक्षण के उद्देश्य क्या हैं ?

प्राइमरी, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर इतिहास शिक्षण के उद्देश्य


1. प्राइमरी स्तर पर इतिहास शिक्षण के उद्देश्य ( Objectives of teaching history at primary level )


 इस स्तर पर इतिहास शिक्षक को निम्नलिखित उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए विषय का प्रतिवादनं करना चाहिए

1. इतिहास के प्रति छात्रों की रूचि जागृत करना। रूचि को जागृत करने के लिए अधिक सूचनाएँ प्रदान न की जाय और न उनके मस्तिष्क पर परीक्षाका निरर्थक भार डाला जाय।
2. ऐतिहासिक कल्पना जागृत करना। इसके लिए शिक्षक को कहानियों द्वारा शिक्षण प्रदान करना चाहिए, क्योंकि इस स्तर पर बालक कहानी प्रिय होता है।
3. छात्रों को इस बात से परिचित करना कि हमारे प्रतिदिन के जीवन पर अतीत का प्रभाव होता है।
4. छात्रों मे समय ज्ञान को धीरे-धीरे विकसित करना इसके लिए इतिहास शिक्षक स्थूल वस्तुओं का उपभोग करें, उदाहणार्थ समय चार्ट, समय-रेखा आदि।
5. छात्रों में देश प्रेम तथा विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास करना। इस स्तर पर विश्व इतिहास से भी कहानियाँ ली जाए। उनके शिक्षण से उनमें विश्व बंधुत्व के अंकुर उत्पन्न किए जा सकते हैं।

2. जूनियर स्तर पर इतिहास शिक्षण के उद्देश्य ( Objectives of Teaching History at Junior Level )


इस स्तर पर इतिहास शिक्षक को निम्नलिखित उद्देश्यों को ध्यान में रखना चाहिए-

1. इस स्तर पर छात्रों में इतिहास के लिए वास्तविक प्रेम उत्पन्न करना चाहिए। इसके लिए राजनितिक इतिहास के स्थान पर सामाजिक इतिहास के अध्ययन पर बल दिया जाय।
2. छात्रों को शुद्ध रूप से विचार करने के लिए तत्पर बनाया जाय। इसकी अतिरिक्त उनकी अन्य मानसिक शक्तियों को विकसित करना चाहिए।
3. उनको ऐतिहासिक तथ्यों एवं कार्यो की आलोचना करने के लिए प्रोत्साहित किया जाय।
4. इस स्तर पर छात्रों को अतीत के प्रकाश में अधिक से अधिक वर्तमान को समझने योग्य बनना। इसके अतिरिक्त उन्हें भविष्य के विषय में भी सोचने के लिए प्रोत्साहित किया जाय।
5. छात्रों में समय ज्ञान विकसित करने के लिए अमूर्त साधनों का भी प्रयोग करना चाहिए।
6. छात्रों में सत्य, देश प्रेम तथा विश्व बन्धुत्व की भावना को विकसित किया जाय।
7. मानचित्र पर घटनाओं संबंधी स्थलों तथा राज्य सीमा का ज्ञान कराकर भौगोलिक स्थिति से परिचित करना। इसके लिए इतिहास शिक्षक को इतिहास का भूगोल से संबंध स्थापित करके शिक्षण प्रदान करना चाहिए।

3. हायर सेकेण्डरी स्तर पर इतिहास शिक्षण के उद्देश्य ( Objectives of teaching history at higher secondary level )


इस स्तर पर इतिहास शिक्षण को निम्नलिखित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए छात्रों को तत्पर बनाना चाहिए -

1. इस स्तर पर छात्रों में इतिहास के लिए वास्तविक रूचि को दृढ़ बनाना।
2. छात्रों को मानसिक प्रशिक्षण प्रदान करना, अर्थात उनकी मानसिक शक्तियों को एक मुख्य प्रकार से प्रशिक्षित करना, जिनसे उनकी तर्क एवं निर्णय शक्तियों को पर्याप्त विकास हो सकें। जिससे वे प्रत्येक तथ्य को तर्क तथा प्रमाणों के आधार पर ही स्वीकार करना सीख जाएं।
3. राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृतियों का ज्ञान प्रदान करना जिससे वे अपने देश की विश्व संस्कृति के लिए प्रदान की गई देनों को समझ सकें।
4. अतीत के आधार पर वर्तमान को समझने की क्षमता उत्पन्न करना तथा उसके भविष्य के आकलन के लिए सामर्थ्य उत्पन्न करना।
5. विकास के सिद्धान्त से अवगत कराना।
6. समय ज्ञान के विकास को दृढ़ करना।
7. छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना।
8. राष्ट्र की सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक समस्यायों से अवगत कराकर उनकों स्वयं समस्या हल करने के योग्य बनाना।
9. मानव सभ्यता के विकास की विशेषताओं से अवगत करना।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top