सामाजिक विज्ञान शिक्षण में पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं का महत्व

सामाजिक विज्ञान शिक्षण में पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं का महत्व || Importance of co-curricular activities in teaching social sciences

सह-पाठ्यक्रम क्रियाओं का महत्त्व


कुछ दशक पूर्व वे क्रियाएँ पाठ्‌येतर क्रियाएँ कहलाती थीं। अध्यापक वर्ग उनमें कोई रुचि नहीं लेता था। उनको पाठ्यक्रम की शिक्षा में बाधक समझा जाता था किन्तु आधुनिक शिक्षाशास्त्रियों का मत है कि यदि सह-पाठ्यक्रम क्रियाओं का संगठन, व्यवस्था एवं संचालन ठीक ढंग से किया जाय तो वे बालकों की शिक्षा में बहुत मूल्यवान सिद्ध होती हैं।


सह-पाठ्यक्रम क्रियाओं का महत्त्व निम्न प्रकार है-


1. बालकों की रुचियों पर आधारित- सह पाठयक्रम क्रियाएँ बालकों की रुचि के आधार पर संगठित एवं प्रचलित की जाती हैं। अतः बालक भी इनमें आनन्द अनुभव करते हैं। उनमें स्फूर्ति पैदा होती है।


 2. सामाजिक चरित्र के विकास में सहायक- ये क्रियाएँ बालकों के सामाजिक चरित्र के विकास में सहायक होती हैं। उनमें प्रेम, सहानुभूति, सहकारिता, मित्रता, भाईचारे आदि स‌द्भावनाओं का विकास होता है। उनमें सामाजिक अनुकूलन की क्षमता भी उत्पन्न होती है।


3. जनतन्त्रीय भावना का विकास- सह-पाठ्यक्रम कियाएँ बालकों में जनतन्त्रीय भावना का विकास करती हैं जिससे उनमें आदर्श नागरिक गुणों का विकास होता है।


4. अवकाश के समय का सदुपयोग- सह-पाठ्यक्रम क्रियाओं में भाग लेने से बालकों के समय का सदुपयोग हो जाता है।


5. नेतृत्व की क्षमता - सह-पाठ्यक्रम क्रियाओं का संचालन करने से बालकों में सफल नेतृत्व की क्षमता आती है।


6. अभिरुचियों के अनुसार कार्य की स्वतन्त्रता- ये के अनुसार कार्य करने का अवसर प्रदान करती हैं। क्रियाएँ बालकों को उनकी अभिरुचियों 


7. नैतिक गुणों का विकास -सह-पाठ्यक्रम क्रियाओं में भाग लेने से बालकों में ईमानदारी, निःस्वार्थता, आत्म-संयम, आत्म-नियन्त्रण आदि नैतिक गुणों का विकास होता है।" 


8. विद्यालय के प्रति रुचि एवं अपनेपन की भावना सह-पाठ्यक्रम क्रियाएँ छात्रों की जीर्स को अपनी जीत और हार को अपनी हार समझने लगती हैं।


9. अनुशासन में सहायक सामूहिक खेल-कूद, स्काउटिंग आदि में बालक विभिन्न नियमों एवं आदर्शों का पालन करते हैं। इससे उनमें अनुशासन का पालन करने की भावना का विकास होता है।


10. मनोरंजन का साधन - पढ़ने-लिखने के कार्य से धककर बालक अपनी रुचि के खेलों में भाग लेकर अपना मनोरंजन करते हैं। वे पुनः अपनी शक्ति का संचय कर लेते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top