पर्यावरण तथा शिक्षा में सम्बन्ध (Relationship between Environment and Education)

पर्यावरण तथा शिक्षा में सम्बन्ध (Relationship between Environment and Education)

पर्यावरण शिक्षा हमें पर्यावरण की गुणवत्ता और जीवन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्रदान करती है। पर्यावरण और शिक्षा दोनों में ही विकास को बेहद महत्व दिया जाता है। क्योंकि पर्यावरण में जहाँ वातावरण को गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाती है। एक तरफ शिक्षा को विकास की प्रक्रिया कहते हैं तो दूसरी तरफ पर्यावरण मनुष्य तथा अन्य प्राणियों के विकास को प्रभावित करता है क्योंकि इसमें आन्तरिक और बाह्य दोनों परिस्थतियों सम्मिलित होती हैं।


प्रत्येक प्राणी किसी न किसी प्रकार से पर्यावरण से संबंधित होता है। इसमें मनुष्य का पर्यावरण सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक व आर्थिक एवं भौतिक होता है। इसलिए शिक्षा द्वारा इनमें गुणवत्ता लाने के लिए सुधार एवं परिवर्तन किया जाता है। इससे मनुष्य तथा बालक में वांछित परिवर्तन लाया जा सकता है। इसलिए कहा जा सकता है कि मनुष्य तथा बालकों के व्यवहार परिवर्तन में पर्यावरण का विशेष महत्व होता है।


मनोवैज्ञानिकों ने भी इस बात का समर्थन किया है। मनोवैज्ञानिक बाटसन ने कहा भी है कि पर्यावरण द्वारा बालक को जैसा चाहे वैसा बना सकते हैं, वंशानुक्रम में इसका कोई महत्व नहीं है।


बनार्ड ने पर्यावरण और शिक्षा के संबंध में विशेष कार्य और प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि शिक्षा द्वारा विकास की क्रिया का सम्पादन कक्षा तथा विद्यालय के अन्तर्गत होता है। कक्षा में छात्र और शिक्षक के बीच अन्तः क्रियायें होती हैं। शिक्षक कक्षा में अपने प्रकरण की सहायता से अन्त: क्रियायें करता है जो शाब्दिक तथा अशाब्दिक दोनों रूपों में होती हैं।


इन क्रियायों से सामाजिक तथा संवेगात्मक वातावरण को उत्पत्ति होती है। इससे छात्रों को कुछ करने का अवसर प्राप्त होता है और वे नया अनुभव प्राप्त करते हैं। इससे उनके व्यवहार में अपेक्षित परिवर्तन होता है। अभिभावक या छात्रों के माता-पिता उत्तम पर्यावरण की प्राप्ति के लिए ही अपने पाल्यों को अच्छी शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश दिलाना चाहते हैं। इस तरह से शिक्षा की प्रक्रिया के विकास का सम्पादन भौतिक, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक वातावरण में होता है।


शिक्षा के द्वारा विविध प्रकार की समस्यायों का अध्ययन तथा समाधान किया जाता है। अधिकांश समस्यायें छात्रों तथा वातावरण (पर्यावरण) से संबंधित होती हैं। शिक्षक उनका समाधान औपचारिक तथा अनौपचारिक ढंग से करता है। वह वातावरण और परिस्थिति को समझकर ठोस हल प्रदान करता है।


इस प्रकार उपर्युक्त तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि पर्यावरण में वातावरण की गुणवत्ता तथा आन्तरिक तथा वाह्य सम्पूर्ण परिस्थितियों को सम्मिलित किया जाता है और शिक्षा इनका विकास कर इनकों आगे बढ़ाने की प्रक्रिया का कार्य करती हैं। इस प्रकार शिक्षा के विकास की प्रक्रिया का सम्पादन पर्यावरण द्वारा ही संभव होता है। अत: कहा जा सकता है कि पर्यावरण तथा शिक्षा दोनों एक दूसरे के पूरक हैं तथा एक के बिना दूसरा अधूरा है और एक के अभाव में दूसरा सफलतापूर्वक कार्य नहीं कर सकता।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top