Need and utility of history teaching || इतिहास शिक्षण की आवश्यकता एवं उपयोगिता

इतिहास शिक्षण की आवश्यकता एवं उपयोगिता


अक्सर हमारे मन में यह सवाल होता है की आखिर हमें बीते हुए घटनाओं को फिर से पढ़ने या पढ़ाने की आवश्यकता ही क्यों है अर्थात हमें इतिहास शिक्षण की आवश्यकता एवं उपयोगिता ही क्यों है? तो हम आपको बता दे की इतिहास अतीतकाल में घटित घटनाओं का वर्णन ही नहीं है। बल्कि यह जीवन की एक कला है जो हमारे जीवन को उन्नत एवं समृद्धि बनाता है। इतिहास हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। यह हमारी भूलों तथा असफलताओं का ज्ञान कराकर जीवन को उन्नत बनाने में हमारी सहायता भी प्रदान करता है। 

उन अनुभवों पर हम जीवन में नवीनता लाकर नए उत्साह से जीवन के नवीन मार्ग पर अग्रसित होते हैं। इतिहास हमें हमारी अमूल्य धरोहरों का न केवल ज्ञान ही कराता है अपितु उनका प्रत्यक्ष प्रमाण भी देता है, इससे हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। यह हमारी संस्कृति का सृजनकर्त्ता है तथा हमारी संस्कृति का निर्णायक भी है। इस प्रकार हम पाते हैं कि इतिहास पढ़ने की आवश्यकता और उपयोगिता है।

1. धरोहरों का ज्ञान

इतिहास हमें हमारी आर्थिक, ऐतिहासिक तथा साहित्यिक धरोहरों का ज्ञान करने का सशक्त माध्यम है। इनसे हम अपने पूर्वजों के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं।

2. ज्ञानवर्धन

इतिहास के अध्ययन से हमने अपने पूर्वजों तथा अन्यों के द्वारा जो सफलताएँ और असफलताएँ प्राप्त की। उनसे अनुभव प्राप्त कर सफलताओं को अपनाते हैं। तथा उनकी असफलताओं का विश्लेषण कर उनसे बचा जा सकता है। इससे हमारे जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

3. मनोवैज्ञानिक सन्तुष्टि

इतिहास हमें मनोवैज्ञानिक संतुष्टि प्रदान करता है। अपने पूर्वजों के कार्यों को देखकर हम अपने को गौरवान्वित समझते हैं।

4. जिज्ञासा की सन्तुष्टि 

इतिहास बालक तथा व्यक्तियों की अनेक क्षेत्रों से जुड़ी जिज्ञासाओं की सन्तुष्टि करता है। हम अपने विकास को प्रमाणित करने वाले विभिन्न कारणों की जानकारी चाहते हैं। इतिहास में विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त कर हमारी जिज्ञासा शान्त होती है।

5. सांस्कृतिक उद्भव स्रोत 

हमारे पूर्वजों तथा महापुरुषों ने जो आदर्श हमारे लिए स्थापित किए, ये ही समग्र रूप से संस्कृति कहलाते हैं। इतिहास पूर्वजों के आदर्शों का ज्ञान कराकर समाज की संस्कृति का आधार स्रोत बनता है।

6. एकता की भावना का विकास 

इतिहास एक प्रजाति, जाति तथा राष्ट्र के नियमों को एकता के सूत्र में बांधने में भी हमारी सहायता करता है। अपने महान इतिहास के कारण ही एक प्रजाति, एक समाज तथा राक राष्ट्र के व्यक्ति एकता के बन्धन में बंधे रहते हैं।

7. मानसिक शक्तियों का विकास 

इतिहास में हमें अनेक प्रकार की घटनाओं, रीति, नीतियों, काल, दिशा आदि की जानकारी प्राप्त कर उन्हें याद करने का प्रयास करते हैं। इससे न केवल हमारी स्मरण शक्ति ही बढ़ती है अपितु मानसिक अनुशासन में वृद्धि होती है। इतिहास हमारे मानसिक ज्ञान का विकास कर जीवन की सफलता को समृद्धि बनाता है।

8. विकास क्रम का ज्ञान 

इतिहास मानव, उसकी विभिन्न कृतियों, सभ्यताओं आदि के विकास क्रम का ज्ञान देकर उसके भविष्य की संभावनाओं का अनुमान लगने में हम सफल होते हैं। इस प्रकार उपर्युक्त विवेचन से स्पष्ट है कि इतिहास एक विषय में रूप में पढ़ने के लिए पाठ्य वस्तु ही उपलब्ध नहीं कराता है वरन् बालकों को मानसिक तथा सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top